Kannauj News: गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में चूल्हे में गिरने से पांच साल की मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसके पास में मौजूद मूक-बधिर और दिव्यांग मामा लाचारी के कारण न उसे बचा सका और न ही किसी को आवाज दे पाया।


Kannauj five year old girl fell into burning stove and died Her deaf mute and disabled uncle was helpless

पिता की गोद में शिवानी की फाइल फोटो और बेसुध नानी सुशीला देवी
– फोटो : amar ujala



विस्तार


कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में आग में गिरी पांच साल की बच्ची की मामा के सामने ही जलकर मौत हो गई। मामा की दिव्यांगता आज अभिशाप बन गई। वह मूक-बधिर होने के साथ दिव्यांग भी है, भांजी को आंखों से जलता देखता रहा, लेकिन उसे बचा नहीं सका। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। नगर के मोहल्ला गोपाल नगर में आग तापते समय मासूम चूल्हे में गिरकर जिंदा जल गई और पास में बैठा उसका मामा असहाय बना रहा, जबकि मामा की गोद और मौत में एक कदम का फासला था।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *