आगरा के दयालबाग क्षेत्र में एक युवक को एक दंपती ने नौकरी लगवाने के झांसे में ले लिया। उससे सात लाख रुपये लेकर जल निगम का फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया। कोर्ट के आदेश पर थाना न्यू आगरा में दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Trending Videos

दयालबाग के गायत्री विहार निवासी राजेश यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर विपक्षी अकोला के रिठौरा निवासी गजेंद्र कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। पीड़ित का आरोप था कि 2024 में दयालबाग में रहने वाले गजेंद्र व उनकी पत्नी ने बड़े अधिकारियों से पहचान बताई थी।

उन्होंने नगर निगम और जल निगम में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित से दंपती ने कुल 7 लाख रुपये नकद व ऑनलाइन माध्यम से लिए। इसके बाद आरोपियों ने जल निगम का बबलू कुंतल नाम से पीड़ित के परिचित युवक को फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। उन्हें फिरोजाबाद भेजा। वहां पहुंचने पर धोखाधड़ी और फर्जी नियुक्तिपत्र होने का पता चला। पीड़ित ने आरोपियों से रुपये लौटाने की मांग की। उन्होंने तीन चेक दे दिए जो बैंक से अनधिकृत थे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें