Hearing in case of Lord Krishna being buried in stairs of Agra Jama Masjid will now be held on this date

कोर्ट
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



उत्तर प्रदेश के आगरा में श्रीकृष्ण के विग्रहों के जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे होने के बाबत मामला दर्ज है। मामला कथा वाचक ठाकुर देवकीनंदन के समर्थकों की ओर से दायर किया गया है। अब इस मामले में आठ जनवरी को सुनवाई होगी। 

कृष्ण जन्मभूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज पांडेय, सचिव पीयूष गर्ग और कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों में केशव देव मंदिर मथुरा के विग्रह दबे होने का दावा किया था। वहां से उनकी निकासी के बाबत अदालत में सिविल वाद प्रस्तुत किया था। लघु वाद न्यायाधीश की अदालत में लंबित मामले में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ, इंतजामिया कमेटी शाही मस्जिद आदि को प्रतिवादी बनाया गया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध की नाले में गिरकर मौत, खबर मिली तो घर में मची चीख-पुकार

अधिवक्ता विनोद कुमार शुक्ला की तरफ से जामा मस्जिद के भौतिक निरीक्षण के लिए अमीन की नियुक्ति करने के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अधिवक्ता ने बताया मंगलवार को विपक्षी सुन्नी वक्फ बोर्ड हाजिर हुआ। इसे मुकदमा की कॉपी देने के आदेश हुए। मामले में अब अगली सुनवाई आठे जनवरी को को 7/11 क्षेत्राधिकार के बिंदु पर सुनवाई होगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें