आगरा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी) के सरकारी आवास से 55 इंच का एलईडी स्मार्ट टीवी चोरी होने का मामला सामने आया है। सहायक सुरक्षा आयुक्त त्रिपुरेश कुमार अग्निहोत्री ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एएससी त्रिपुरेश कुमार को कैंट क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में आवास आवंटित है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को वह विभागीय ड्यूटी के लिए प्रयागराज गए थे। आवास की चाबी बाहर शू-रैक में रखी थी। सफाईकर्मी कमलेश जब घर की सफाई करने पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि एलईडी स्मार्ट टीवी नहीं है।

सूचना मिलने पर कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।

वीडियो में एक व्यक्ति दोपहर 3:44 बजे आवास में प्रवेश करता और 4:15 बजे टीवी लेकर स्कूटी से बाहर निकलते दिखाई दिया। वह अटल चौराहे से होते हुए अल्लाह बख्श सदर चौराहे की ओर जाता नजर आया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें