Man kidnapped and killed his sister-in-law Due to greed for property Conspiracy hatched after watch Drishyam 2

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महिला को अगवा कर गला रेतकर फेंकने की वारदात का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। महिला के जीजा ने ही अपने साथियों संग वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का दावा है कि जीजा ने संपत्ति के लालच में साली की हत्या की साजिश रची थी। साजिशकर्ता समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अपहरण में इस्तेमाल की गई एसयूवी बरामद कर ली गई है।

फतेहगंज पारा निवासी नीलम (32) के पास पांच नवंबर की शाम एक परिचित आसमा पहुंची थी। वह एक परिचित के प्लॉट पर पूजा होने की बात कहकर नीलम को लेकर चली गई थी। छह नवंबर की सुबह मोहनलालगंज इलाके में झाड़ियों में नीलम खून से लथपथ मिली थी। गर्दन रेती हुई थी। 

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि तफ्तीश में सामने आया कि रामनगर बाराबंकी निवासी नीलम के जीजा संतोष कुमार सैनी ने वारदात की साजिश रची। उसने अपने हुसैनगंज निवासी दोस्त आसिफ उर्फ अंसारी, उसकी भतीजी आसमां व इनोवा मालिक शुभम यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इन चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

साजिश को इस तरह दिया था अंजाम

संतोष ने साजिश में अपने साथियों को शामिल किया। साजिश के तहत करीब तीन चार महीने से लगातार आसमा नीलम के चाय के होटल पर जाती रही, जिससे दोनों की दोस्ती हो गई। जब यकीन हो गया कि नीलम उस पर भरोसा करने लगी है तब वारदात के दिन उसको पूजा करवाने के बहाने वहां से लेकर गई। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *