डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा प्रणाली (पुराना पाठ्यक्रम) के अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित या वंचित छात्रों को अंतिम मौका दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। वे छात्र जो सत्र 2020 से 2025 के बीच किसी कारण अपना कोर्स पूरा नहीं कर सके, उनके लिए डिग्री पाने का यह अहम अवसर है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पुनर्परीक्षा फरवरी या मार्च में हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सुविधा अंतिम अवसर के रूप में दी है। इससे पांच वर्षों में अटके छात्र अपनी स्नातक या परास्नातक की पूरीक्षा पूरी कर डिग्री पा सकेंगे।

ये कर सकते हैं आवेदन

बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीकॉम (वोकेशनल) द्वितीय वर्ष में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण और तृतीय वर्ष में उत्तीर्ण छात्र, द्वितीय वर्ष के अधिकतम दो विषयों (तीन प्रश्नपत्रों) की पुनर्परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीए, बीएससी एवं बीकॉम तृतीय वर्ष में अनुत्तीर्ण छात्र भी अधिकतम दो विषयों (तीन प्रश्नपत्रों) की पुनर्परीक्षा के पात्र होंगे। एमए, एमएससी एवं एमकॉम में पूर्वाद्ध में अनुत्तीर्ण और उत्तरार्द्ध में उत्तीर्ण छात्र अधिकतम दो प्रश्नपत्रों की पुनर्परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परास्नातक उत्तरार्द्ध में अनुत्तीर्ण छात्र भी दो प्रश्नपत्रों की पुनर्परीक्षा दे सकेंगे। स्नातक और परास्नातक स्तर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में अनुपस्थित या वंचित रहे छात्रों को भी आवेदन की अनुमति दी गई है। ऐसे छात्र जो स्नातक के प्रथम और द्वितीय वर्ष में उत्तीर्ण हैं, लेकिन तृतीय वर्ष में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे और परास्नातक में पूर्वाद्ध उत्तीर्ण लेकिन उत्तरार्द्ध में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे भी इस अंतिम अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.dbrau.ac.in या https://exams.agrauniv.online/ पर जाकर अपने संबंधित कॉलेज या ऑनलाइन माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *