{“_id”:”69421eaaa183803c24053a7f”,”slug”:”safety-crackdown-after-fog-accidents-on-yamuna-expressway-2025-12-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: टोल पर रोक-रोककर निकाले जाएंगे वाहन, लगेगी रंबल स्ट्रिप्स…यमुना एक्सप्रेस-वे पर नई व्यवस्था लागू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर गति निर्धारण के लिए रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाएंगे। इसके साथ ही घने कोहरे में टोल पर ही वाहनों को कुछ देरी से निकाला जाएगा।
यमुना एक्सप्रेस वे हादसा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हुआ। सात डबल डेकर और एक रोडवेज सहित आठ बसें और तीन कारों की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर नई व्यवस्था लागू की गई है।
Trending Videos
एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 23 दिसंबर को बैठक की जाएगी। इसमें आगरा अलीगढ़ रेंज के डीआईजी को बुलाया जाएगा। इसके साथ ही हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे अथारिटी के अधिकारी भी रहेंगे। सोमवार को ही दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इनमें गति निर्धारण के लिए रंबल स्ट्रिप्स लगवाने के लिए कहा गया है। लेन की पहचान के लिए सफेद पट्टी ठीक होनी चाहिए।