विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भाई के साले को छोड़ने जा रहा युवक ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। 

हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र के चनौरा के पास स्थित ममता डिग्री कॉलेज के नजदीक हुआ। यहां मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ निवासी नीरज (18) अपने भाई के साले प्रांशू (14) को छोड़ने के लिए उत्तर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी मोहल्ला जा रहा था। ममता डिग्री कॉलेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दिन में लगाता ठेल… रात में महिला यात्रियों से करता अभद्रता

इसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने नीरज को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं प्रांशू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। वहीं घायल को अस्पताल भेजा। 

यह भी पढ़ेंः- UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीचे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए; दोनों हाथ में तमंचा लहराते फरार

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे गए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *