Contractor Says Subhaspa MLA took commission MLA said If it is right then I will leave politics

सुभासपा के विधायक बेदीराम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार ने जखनिया से सुभासपा के विधायक बेदीराम पर कमीशन मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने भुड़कुड़ा थाने में तहरीर भी दी है। उसका कहना है कि विधायक ने पहले 2500 रुपये ऑनलाइन लिया, फिर कमीशन के तौर पर 4.10 लाख कैश ले लिया। पैसे की मांग की तो असमर्थता जताई। 

इसके बाद धमकी दी जाने लगी। दूसरी तरफ, विधायक ने आरोपों को निराधार बताया और सफाई दी। कहा कि आरोप सही साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा। कमीशन लेना हराम है। यदि वह प्रमाणित कर दें तो विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। मामले में विधायक की तरफ से भी तहरीर दी गई है।

लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड इकाई मनिहारी-जखनिया फद्दोपुर तक सड़क का निर्माण करा रही है। इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए गए। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

विधायक के कहने पर लाठी-डंडे से लैस होकर आए प्रतिनिधि

11 दिसंबर को साधोपुर (रामपुर) निवासी ठेकेदार ने भुड़कुड़ा थाने में विधायक बेदी राम के खिलाफ खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक बेदी राम द्वारा बार-बार कमीशन की मांग की जा रही है। धमकी दी जा रही है कि फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा और ठेकेदारी बंद कराके ब्लैक लिस्ट करा दूंगा। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *