अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Tue, 03 Mar 2026 09:58 AM IST

राजस्थान सीमा पर बन रहे 1.01 करोड़ रुपये के भव्य प्रवेश द्वार में घटिया ईंटों और निम्न गुणवत्ता सामग्री के उपयोग का खुलासा हुआ है। शासन ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


1 Crore Gateway Project Hit by Corruption Allegations, Contractor to Be Blacklisted

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों और ठेकेदार की जुगलबंदी ने उत्तर प्रदेश के गौरव का प्रदर्शन के लिए बन रहे भव्य प्रवेश द्वार को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। कचौराघाट से पिनाहट तासौड मार्ग स्थित राजस्थान सीमा पर निर्माणाधीन गेट में घटिया सामग्री और दोयम दर्जे की ईंटों का सच उजागर हुआ है। शासन ने संबंधित ठेकेदार फर्म को डिबार (ब्लैकलिस्ट) करने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दोषी इंजीनियरों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें सेवा से बर्खास्तगी तक का प्रावधान है।

Trending Videos


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें