अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Wed, 08 Apr 2026 09:41 AM IST

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पेंशनर्स को डराकर ठगी के मामले सामने आने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने लोगों को अनजान कॉल से सावधान रहने और ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी है।


Digital Arrest Scam Alert in Agra: Advisory Issued for Pensioners

डिजिटल अरेस्ट
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट



विस्तार

हाल ही में महिला शिक्षिका से 32 लाख रुपये की ठगी के बाद प्रशासनिक अमला हरकता में आया है। पेंशनर्स को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी करने के मामले सामने आने के बाद मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान ने पेंशनर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा कि पेंशनर्स किसी भी अनजान कॉल को न उठाएं और न किसी के डराने-धमकाने या लालच में आएं। ठग अक्सर कानूनी कार्रवाई का झूठा भय दिखाकर खातों से पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल या स्थिति में तुरंत अपने परिवार को सूचित करें और पुलिस की सहायता लें।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें