Deputy CM Keshav Prasad Maurya speaks on five states election result on December 3.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि रविवार को पांच राज्यों के आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा के नाम रहेंगे। भाजपा छत्तीसगढ़, राजस्थान को कांग्रेस से छीन लेगी। तेलंगाना और मिजोरम में दमदार प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले भी भाजपा की ही सरकार थी। आगे भी रहेगी। कांग्रेस कल तक के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख ले।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा सर्वश्रेष्ठ विचारधारा है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में भाजपा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल में तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *