झांसी में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह ने पकड़े जाने के बाद कई राज उगले हैं। पुलिस की छानबीन में यह बात मालूम चली कि पूरी प्लानिंग से उसने हत्या की थी। पुलिस से बचने के लिए हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की थी। 10 जनवरी की शाम सीपरी बाजार इलाके में स्थित मुक्तिधाम से अपने नाम की रसीद कटाकर डेढ़ क्विंटल लकड़ियां खरीदी थी।
मुक्ति धाम से पुलिस को इसकी रसीद भी मिली है। लकड़ियां लेकर वह खुद घर आया। इसके बाद अपने बेटे नितिन से लोहे का बड़ा बक्सा मंगवाया। नितिन ने चित्रा चौराहे के पास से यह बक्सा खरीदा। नितिन के बक्सा लेकर पहुंचने पर राम सिंह ने उसे बाहर से ही भेज दिया।
Trending Videos
2 of 15
jhansi murder
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नितिन मिनर्वा चौराहे पर वाहन स्टैंड पर ड्यूटी करता है। राम सिंह ने उसे दूसरे दिन भी बुलवाया था लेकिन ड्यूटी पर होने की वजह से वह नहीं गया। इसके बाद शनिवार को नितिन अपने साथ चार लोगों को लेकर गया। तब राम सिंह प्रीति के शव को काफी हद तक नष्ट कर चुका था।
3 of 15
प्रीति की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोस के लोगों को शक न हो इसके लिए शातिर राम सिंह आधी रात के बाद उसे जलाता था। उस दौरान तेज ठंड होने से आसपास के लोग अंदर कमरों में सोए रहते थे। कुछ पड़ोसियों ने दुर्गंध होने का कारण पूछा तो कूड़ा करकट जलाने की बात कहकर उसने इसे टाल दिया।
4 of 15
राम सिंह परिहार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निरीक्षक विनोद मिश्रा के मुताबिक इस आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ साक्ष्य मिटाने की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
5 of 15
jhansi murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दहशत से भर उठे आसपास के लोग, घरों में कैद रहे बच्चे
इस जघन्य हत्याकांड के सामने आने के बाद पूरे ब्रह्मनगर इलाके में खौफ फैल गया। राम सिंह ने जिस घर को किराये पर लिया था, वह एक पहाड़ी पर है। वहां जाने के लिए बेहद संकरी गली है। मकान में दो कमरे हैं। कमरे के अंदर सिर्फ सोने के लिए गद्दा पड़ा हुआ था। बाहर आंगन में एक नीला ड्रम रखा था।