एटा के नगला प्रेमी हत्याकांड में मृत हुए चारों लोगों के शव का तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट चीख-चीख कर गवाही दे रही है कि किस क्रूरता से इन सबके सिर और चेहरे कुचले गए। इसकी वजह से दिमाग की नसें फट गईं, चेहरे व सिर की कई हड्डियां टूट गईं।
पुलिस ने सोमवार की शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर चारों शव को पहुंचाया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब 11 बजे पोस्टमार्टम शुरू किए गए। यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह 5 बजे तक पूरी हो पाई। इस दौरान श्यामा देवी, रत्ना देवी और ज्योति के शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजीव किशोर एवं डॉ. श्वेता राजपूत ने किया।

2 of 7
हत्यारोपी कमल सिंह
– फोटो : अमर उजाला
वहीं बुजुर्ग गंगा सिंह के शव का पोस्टमार्टम डॉ. उत्सव जैन और डॉ. राजीव जैन की टीम ने किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों लोगों की मौत का कारण चेहरे व सिर पर भारी चीज से किया गया प्रहार पाया गया। उसकी वजह से दिमाग की नसें फट गईं और चेहरे व गर्दन की कई हड्डियों में फ्रैक्चर हुए हैं।

3 of 7
4 लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दहाड़ें मारकर रोया कमल
माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी कमल सिंह साथ ही घूमता रहा। जब पुलिस ने गहनता के साथ मामले की छानबीन की तो पता चला कि इसने ही सभी लोगों की हत्या की है। पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार करने के बाद कोतवाली परिसर में वह दहाड़ें मारकर रोता रहा।

4 of 7
माता-पिता, भाभी व भतीजी की मौत के बाद विलाप करती गंगा सिंह की बेटी को सांत्वना देतीं महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन के पास मिले कुछ ऐसे निशान
पुलिस ने सोमवार को ही कमल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा और कुछ भी बताना नहीं चाह रहा था। मगर जब उसके गर्दन के पास और हाथ की हथेलियों में कुछ निशान दिखे तो चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई। तब उसने सच बोला कि पत्नी से विवाद के बाद छत से सीमेंटेड ईंट लाकर माता-पिता, पत्नी व बेटी की हत्या कर दी।

5 of 7
मृतका ज्योति
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब जी कर क्या करेगा?
यह कहकर कोतवाली नगर में थाना प्रभारी कार्यालय में ही दहाड़ें मारकर रोने लगा। पुलिस के मुताबिक अपने कबूलनामे के दौरान उसने यह भी कहा कि परिवार के चार लोगों की हत्या करने के बाद मन ग्लानि से भर गया था। सोच रहा था कि अब वह भी जी कर क्या करेगा? इसके चलते खुद भी मरने का विचार आया।
