विश्व प्रसिद्ध ताजमहल जितना अपनी अद्भुत भव्यता के लिए जाना जाता है, उतना ही उसके निर्माण से जुड़ी अनकही कहानियां भी इतिहास के पन्नों में अमिट स्थान रखती हैं। ऐसी ही एक दास्तान ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित हाथी खाना से जुड़ी है। मुगलकालीन काल की इस संरचना में ताजमहल निर्माण में जुटे करीब 1,000 हाथियों को ठहराया और प्रशिक्षित किया जाता था।
