{“_id”:”6991ef248eda2fc26d07798c”,”slug”:”40-lakh-theft-at-police-outpost-in-charge-s-rented-house-in-agra-2026-02-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ताला तोड़ा, कैमरे बंद किए और ले गए जेवर; आगरा में चौकी प्रभारी के घर से 40 लाख की चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ट्रांस यमुना फेज-2 स्थित चौकी प्रभारी रॉबिन सिंह के किराए के घर से 40 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। नकाबपोश चोर ने मकान मालिक के बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और सीसीटीवी बंद कर वारदात को अंजाम दिया।
agra police – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेज-2 में शनिवार रात चौकी प्रभारी रॉबिन सिंह के घर से 40 लाख रुपये के जेवर और रुपये चोरी हो गए। वह थाना छत्ता की डिवीजन चौकी पर तैनात हैं। चोर ने घर में सो रहे मकान मालिक के बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। घटना का पता अगले दिन चल सका। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos
बरहन के गांव बुर्ज अतिवल निवासी राजेश त्यागी का ट्रांस यमुना फेज-2 के डी-ब्लॉक में घर है। घर में बेटा सूरज परिवार के साथ रहता है। दूसरी मंजिल पर पिछले छह महीने से चौकी प्रभारी रॉबिन सिंह परिवार सहित किराए पर रह रहे थे। वह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में भी तैनात रह चुके हैं। उनकी शादी 10 महीने पहले हुई थी। एक माह पहले पत्नी काजल ने बेटे को जन्म दिया, वह मायके में रह रही थीं।