दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह जेल से छूटने के बाद अपने गृह नगर अमेठी पहुंचे। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका अभिवादन किया।

सौरभ सिंह ने कहा कि यह किसानों और युवाओं से जुड़ा मुद्दा है और इस संघर्ष को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के साथ अमेठी के लोगों का भी सहयोग मिला, जिससे हौसला बढ़ा। कुछ दिन पहले दिल्ली के भारत मंडपम में एआई समिट का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। इसी दौरान कांग्रेस से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों की गिरफ्तारी शुरू की।

ये भी पढ़ें – लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट उतारी, वीडियो वायरल



ये भी पढ़ें – ‘हैप्पी होली’ बोलने पर युवक की हत्या, नाराज परिजनों ने दुबग्गा थाना घेरा; कई थानों की फोर्स पहुंची

मुंशीगंज  के सेवई हेमगढ़ गांव निवासी सौरभ सिंह को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद वह पहली बार अमेठी पहुंचे। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे थे।

इस मौके पर युवा कांग्रेस अमेठी विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह, गौरीगंज विधानसभा अध्यक्ष विकास और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सौरभ सिंह ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया और कहा कि किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने का क्रम आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें