आगरा के नामनेर स्थित बघेल कुंज निवासी काजल श्रीवास्तव ने एकता थाना के नौबरी रोड पंचगई खेड़ा में श्रीमती गया देवी महाविद्यालय में बीए में प्रवेश लिया। तीन वर्ष तक फीस जमा की। जब वह मार्कशीट लेने गई तो कॉलेज ही नहीं मिला। बिल्डिंग पर बोर्ड नदारद था और वहां कोई नहीं मिला। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

पीड़िता काजल ने बताया कि वर्ष 2021 में उसने श्रीमती गया देवी महाविद्यालय में नियमित पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया था। प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने कोरोना काल में बिना परीक्षा दिए प्रमोट कर द्वितीय वर्ष में प्रवेश दे दिया। इसी तरह लगातार दो और साल तक प्रवेश पत्र दिया, न ही परीक्षा देने दी। 

हर बार फीस लेता रहा। मार्कशीट मांगी तो दो साल तक चक्कर लगवाते रहे, लेकिन मार्कशीट नहीं दी। प्रबंधक और छात्र भी कालेज में नहीं मिलते थे। इस सप्ताह जब वह कॉलेज मार्कशीट मांगने गई तो वहां कोई कर्मचारी नहीं था और बिल्डिंग पर लगा बोर्ड भी गायब था। इंस्पेक्टर एकता थाना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *