{“_id”:”69232c1c977677c54f0a50b9″,”slug”:”up-dentist-dies-by-suicide-relationship-dispute-mentioned-in-heartbreaking-note-2025-11-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दंत चिकित्सक ने कर ली सुसाइड, एक युवती बन गई मौत की वजह; सुसाइड नोट में बयां किया दर्द”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा के दंत चिकित्सक ने अपनी जान दे दी। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार एक युवती और उसके घरवालों को बताया है।
दंत चिकित्सक – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना कमला नगर के एफ-ब्लाॅक में शनिवार रात 32 वर्षीय दंत चिकित्सक पीयूष सिंह ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें गोरखपुर की एक युवती और उसके परिजनों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का कहना है कि युवती के साथ पीयूष रिलेशनशिप में थे। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजन ने धमकाना शुरू कर दिया। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर झूठी शिकायत कर दी। पुलिस के फोन आने के बाद वह अवसाद में चले गए। पुलिस का कहना है कि डाॅ. पीयूष ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।