
लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”69b0dc688d9dbf602d066bb2″,”slug”:”disabled-mother-and-son-murdered-by-neighbour-after-harassment-with-woman-in-lucknow-2026-03-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दरिंदगी के बाद इस शख्स ने की थी दिव्यांग मां और बेटे की हत्या, फाड़ दिए थे सारे कपड़े; डबल मर्डर की कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार शाम दिव्यांग मां-बेटे की हत्या पड़ोसी ने की थी। इससे पहले उसने महिला से दुष्कर्म भी किया था। आरोपी का कुछ दिन पहले उससे विवाद हुआ था। इसके बाद से वह रंजिश मान रहा था। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हत्यारा भागते हुए नजर आया। उसके कपड़े भी गीले थे।
एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला कसकर हत्या की बात सामने आई है। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है। डॉक्टरों ने विसरा और महिला के कपड़े सुरक्षित रखे हैं।
महिला के दिव्यांग बेटे की मौत गला दबाने और पानी में डुबोने से होने की पुष्टि हुई है। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे ने युवक का गला दबाने के बाद उसे पानी भरे टब में डुबो दिया था। इसी दौरान हत्यारे के कपड़े भी गीले हो गए थे।