झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की ब्रह्मनगर कॉलोनी में हुए प्रीति हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह एवं प्रीति दस साल से साथ में रहते थे। आरोपी से पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राम सिंह प्रीति को लेकर कुछ समय से शक करने लगा था। उसको शक था कि प्रीति के पास में रहने वाले ब्यूटी पार्लर संचालक फौजी से रिश्ते हैं। दोनों में नोकझोंक होती थी। 

आरोपी राम सिंह ने स्वीकार किया है कि उसे प्रीति के चरित्र पर शक था। 8 जनवरी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव नष्ट करने के लिए दो क्विंटल लकड़ियां खरीदकर लाया। अपने बेटे नितिन से एक बड़ा लोहे का बक्सा मंगवाकर उसके अंदर रखकर शव को जला दिया। 




Trending Videos

Jhansi murder Girlfriend infidelity became reason for murder retired railway employee confesses

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और उसका बेटा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दूसरी पत्नी गीता और बेटे ने दिया साथ

एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड में राम सिंह के साथ उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार एवं उसका बेटा नितिन भी मददगार थे। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 


Jhansi murder Girlfriend infidelity became reason for murder retired railway employee confesses

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और उसकी पत्नी व बेटा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एसएसपी का कहना है कि मामले की छानबीन करके जल्द चार्जशीट भी दाखिल कराई जाएगी। एसएसपी ने गिरफ्तारी टीम में शामिल निरीक्षक विनोद मिश्रा, उपनिरीक्षक महेश चंद्र, चंदन सरोज, राजकुमार, अनुराग शर्मा की टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार समेत घटना की सूचना देने वाले लोडर चालक को भी पुरस्कृत करने की बात कही।

 


Jhansi murder Girlfriend infidelity became reason for murder retired railway employee confesses

झांसी में खौफनाक हत्याकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


नीले रंग का पेंट मंगाकर बक्से को रंगा

एसएसपी के मुताबिक, बक्से के अंदर शव को रखकर जलाने से वह पूरी तरह काला पड़ गया था। बाहर निकालने पर किसी को शक न हो, इसके लिए शातिर राम सिंह बाजार से नीले रंग का पेंट खरीदकर लाया था। आग लगने की वजह से बक्सा गर्म हो गया था। पानी डालकर उसे पहले ठंडा किया। इसके बाद उसने नीले रंग से पूरे बक्से को पेंट किया था।


Jhansi murder Girlfriend infidelity became reason for murder retired railway employee confesses

झांसी में खौफनाक हत्याकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


यह था पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दो शादियां कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने अनैतिक संबंध में रह रही तीसरी महिला की ब्लैकमेल से परेशान होकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके शव के कई टुकड़े कर डाले। इसके बाद लोहे के बड़े बक्से में भरकर शव की जला दिया। आठ दिन तक वह जले हुए टुकड़ों को कमरे में रखे रहा। 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *