बाराबंकी के सुबेहा के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता पर शनिवार को धारदार हथियार से हमला किया गया। गले पर वार होने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी शनिवार को खेत की ओर गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। धारदार हथियार से गले पर वार हुआ, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर घायल बेटी को लेकर अस्पताल आई। बताया कि दुष्कर्म का आरोपी हाल में जमानत पर जेल से बाहर आया है।

 

ये भी पढ़ें –  दिल्ली जेल में बंद कैदी ने दी दरोगा भर्ती परीक्षा, साइबर फ्रॉड मामले में है आरोपी



ये भी पढ़ें – दरोगा भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी, एसटीएफ ने एक और आरोपी दबोचा, अब तक पांच गिरफ्तार

आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहा था। मना करने पर धमकी दी जा रही थी। बाराबंकी पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सुबेहा थानाध्यक्ष यशकांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सक्रिय हुई। घायल युवती का इलाज चल रहा है।

बाजारशुकुल थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि घायल युवती के अस्पताल आने की जानकारी मिली। घटना से जुड़ी जांच सुबेहा पुलिस कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें