संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh

Updated Sat, 28 Mar 2026 11:58 AM IST

मैनपुरी के बखतपुर गांव में देवर और भाभी के शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने रात में साथ डीजे पर डांस किया था, लेकिन सुबह उनकी मौत की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हुए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।

 


Devar Bhabhi Found Hanging Next Morning After Dancing Together at Night

देवर-भाभी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर में रिश्ते के देवर-भाभी के शव शनिवार सुबह घर से करीब 400 मीटर दूर जामुन के पेड़ पर लटके मिले। शुक्रवार शाम को दोनों के परिजन व ग्रामीणों के साथ माता शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ा कर लौटे थे। परिजन खुदकुशी बता रहे हैं, मगर वजह को लेकर सभी चुप्पी साधे हैं। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।


Trending Videos

एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर निवासी 18 वर्षीय अखिलेश कश्यप के चाचा भीमसेन शुक्रवार को माता शीतला देवी मंदिर नेजा चढ़ाने के लिए गए थे। अखिलेश, उसके मौसा के बेटे पुष्पेंद्र की 30 वर्षीय पत्नी सरोजनी व अन्य परिजन भी साथ गए थे। नेजा चढ़ाने के बाद शाम को सभी लोग गांव लौट कर आ गए थे। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महिला और युवक के शव जामुन के पेड़ पर लटके हैं। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *