बहराइच में रविवार रात हुए खूनी तांडव ने हर किसी को झकझोर दिया। घर के आंगन में खून से लथपथ चार लाशें, रात के सन्नाटे को चीरती हुई चीखें। जिसने भी परिवार की हत्या के बारे में सुना और देखा, वो ही दंग रह गया। दरअसल, बहराइच में रविवार की आधी रात खौफनाक खूनी मंजर देखा गया। रामनगर गांव में जमीन विवाद ने भयानक रूप ले लिया। 

परिवार के मुखिया बदलूराम के घर में परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जबकि दो घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहराइच में हुई चार लोगों की हत्या का आरोप बदलूराम के छोटे बेटे पर ही लगा है। आरोप है कि बदलूराम के छोटे बेटे निरंकार ने मां-बाप, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 




Trending Videos

Bahraich mass murders Former village head Nirankar is very simple how could he have committed such a crime

रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हमले में बदलूराम का बड़ा बेटा गुरुदेव घायल हुआ है। हमलावर भी जख्मी हुआ है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बदलूराम के बड़े बेटे गुरुदेव ने छोटे भाई निरंकार पर चार हत्याओं का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।


Bahraich mass murders Former village head Nirankar is very simple how could he have committed such a crime

घटनाक्रम को बयां करती बहन लक्ष्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वहीं, बदलूराम की बेटी लक्ष्मी ने दोनों भाइयों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटी लक्ष्मी ने छोटे भाई को निर्दोष बताया है, वहीं, बड़े भाई की मंशा पर सवाल उठाए हैं। लक्ष्मी ने बताया कि गुरुदेव का वैवाहिक जीवन भी विवादों से घिरा रहा है।


Bahraich mass murders Former village head Nirankar is very simple how could he have committed such a crime

बदलू राम। (फाइल फोटो)
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उसके अनुसार, गुरुदेव शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। करीब दो वर्ष पहले उसने कथित रूप से बिना किसी ठोस कारण के पत्नी की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। तब से गुरुदेव अपने पुत्र के साथ ही रह रहा है। 


Bahraich mass murders Former village head Nirankar is very simple how could he have committed such a crime

हमले में घायल गुरुदेव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


लक्ष्मी ने यह भी बताया कि छोटे भाई निरंकार की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। हालांकि शादी के करीब एक वर्ष बाद ही उसकी पत्नी भी छोड़कर मायके चली गई। तब से वह भी परिवार के साथ ही रह रहा था।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *