फिरोजाबाद नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता राकेश कुमार मित्तल के मेरठ स्थित आवास पर विजिलेंस की दो दिन चली छापेमारी में आय से 200 गुना अधिक खर्च के साक्ष्य मिले। टीम को 17 लाख से अधिक के लग्जरी सामान, 27.70 लाख के गहने और 10 बैंक खातों के संदिग्ध लेनदेन का विवरण मिला है।

