उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार सुबह बाबा नीम करोली महाराज की जन्मस्थली फिरोजाबाद जिले के टूंडला स्थित अकबरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने महाराज के प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
Trending Videos
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस दौरान बाबा नीम करोली महाराज के जीवन और उनके भक्तों पर आधारित एक विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस पुस्तक को बाबा के जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। बृजेश पाठक ने बाबा नीम करोली महाराज के सेवा और प्रेम के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और बाबा के भक्तगण उपस्थित रहे।