
यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किए चार संदिग्ध
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
{“_id”:”69d075c53222e5f6710810bf”,”slug”:”bomb-plot-foiled-in-lucknow-four-suspects-arrested-target-railway-signal-boxes-and-gas-cylinder-trucks-2026-04-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: नेताओं की रेकी, रेलवे सिग्नल, गैस सिलिंडरों के ट्रक, यूपी के ये शहर थे आतंकी निशाने पर; दहलाने का था प्लान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किए चार संदिग्ध
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी एटीएस ने लखनऊ में धमाके की साजिश नाकाम करते हुए चार संदिग्ध गिरफ्तार किए हैं। पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारों पर काम करने वाले आतंकी मॉड्यूल के निशाने पर लखनऊ, गाजियाबाद और अलीगढ़ थे। मॉड्यूल पहले इन शहरों में वारदातों को अंजाम देकर माहौल में भय पैदा करता, उसके बाद अन्य शहरों को निशाना बनाता।
एटीएस की पूछताछ में यह पूरी साजिश खुद आरोपियों ने कबूल की। एटीएस को मिली जानकारी के आधार पर आगे की तफ्तीश जारी है। प्रदेश के कई बड़े नेता गिरोह के निशाने पर थे। एटीएस को नेताओं के नाम भी आरोपियों ने बताए हैं। इसमें कई नेता अहम पदों पर हैं।