Pankaj Rajput life completely changed who used to sell goods on a bicycle Two years ago Unnao conversion case

unnao conversion case
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


उन्नाव के अचलगंज के हुलासखेड़ा गांव में धर्म परिवर्तन के खेल की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। रविवार को यहां इस खेल का हो हल्ला मचने के बाद 20 लोगों को पकड़ा गया जिनका शांतिभंग में चालान हुआ है लेकिन इन्हीं 20 लोगों के साथ पकड़े गए गांव के पंकज राजपूत के ठाठबाट देखने से ही लगता है कि दाल में काला जरूर है।

Trending Videos

गांव में पंकज राजपूत की छवि सीधे-सादे युवक की है। वह गांव-गांव साइकिल से फेरी लगाकर कपड़े बेचता था लेकिन पिछले दो साल से उसके दिन ऐसे बहुरे कि ठाठबाट देखने लायक हो गए। 

वह खेत में करीब तीन हजार वर्ग फीट में बड़ा पक्का मकान बनवा रहा है और कस्बे में कपड़े की दुकान भी खोल ली। गांववालों का भी कहना है कि फेरी लगाकर कपड़े बेचने से इतनी कमाई संभव नहीं है कि रहन-सहन इतना आलीशान हो जाए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *