उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के भटपुरा गांव में बुधवार की सुबह हुई एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। 30 वर्षीय बलराम का शव उसके घर में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। गला धारदार हथियार से रेता गया था, जिससे घर के अंदर का मंजर अत्यंत भयावह था। प्रारंभिक जांच में इसे किसी बाहरी हमलावर की करतूत समझा जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, एक हैरान करने वाला सच सामने आया।

भाई ने लगाया गंभीर आरोप, प्रेम-प्रसंग बना हत्या का कारण

इस हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मृतक बलराम के भाई ने पुवायां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर में भाई ने आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी पूजा का भांजे आदेश के साथ नाजायज संबंध था। भाई ने आशंका जताई कि इसी अवैध संबंध के चलते बलराम की हत्या की गई है। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूजा और आदेश को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।




Trending Videos

Wife murder her husband then relationship with her lover next to body Balram murder case story In Shahjahanpur

बलराम हत्याकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मामा के काम में मदद के लिए आया था भांजा आदेश

पूजा और आदेश ने रिश्तों और विश्वास का कत्ल करते हुए जरा भी हिचक नहीं दिखाई। पूछताछ में पूजा और आदेश ने जो जानकारी दी है, उससे पुलिस भी हैरत में पड़ गई। बलराम ने खेतों के बीच मकान बनाया था। इस दौरान बलराम का भांजा आदेश मामा के काम में मदद के लिए भटपुरा चंदू आया था। 


Wife murder her husband then relationship with her lover next to body Balram murder case story In Shahjahanpur

बलराम हत्याकांड में बरामद सामान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आदेश के साथ तीन बार घर से चली गई थी पूजा

इस दौरान उसके मामी पूजा से अवैध संबंध हो गए। पूजा आदेश के साथ तीन बार घर से चली गई थी, लेकिन पंचायत के माध्यम से पूजा वापस बलराम के पास पहुंचती तो उसे विश्वास दिलाती कि अब आगे गलती नहीं करेगी। बलराम भी पूजा पर विश्वास कर अपने साथ रख लेता था।


Wife murder her husband then relationship with her lover next to body Balram murder case story In Shahjahanpur

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू के बलराम की हत्या की आरोपी पत्नी पूजा, आदेश और रामचंद्र। संवाद


पति की हत्या की साजिश पत्नी ने ही रची

पूजा ने पति को रास्ते से हटाने का ही षड्यंत्र रच दिया। पूजा पति से छिपाकर की-पैड मोबाइल रखती थी। पूजा ने आदेश से गांव आकर पति की हत्या करने के लिए कहा, जिससे वह आदेश के साथ रह सके। 

 


Wife murder her husband then relationship with her lover next to body Balram murder case story In Shahjahanpur

बलराम हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला


फोन पर रची पूरी साजिश

आदेश के मना करने पर उसने खुद ही पति ही हत्या करने और आदेश को भी फंसा देने की धमकी दी थी। फोन पर ही रची गई साजिश के तहत आदेश 28 जनवरी को घर से निकला था। उसने गांव के रामचंद्र को मामा के घर चलने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *