कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी शादी 22 अक्तूबर 2024 को कटघर क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी।

दंपती की तीन माह की एक बेटी है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल में पति, सास, ससुर और, ननद देवर ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही पति समझौता होने पर उसे बुलाकर ले गया था।

ससुराल में पहुंचने के बाद फिर से पीड़ित को पीड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति फोन पर दूसरे लोगों से बात करता है। आरोपी ने पीड़िता पर देह व्यापार के लिए भी दबाव बना रहा है। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें