महराजगंज के नौतनवा में एसएसबी में तैनात सफाईकर्मी के पति और बच्चों की मौत के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। कमरे में दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिखा मिला है। सुसाइड नोट में पति ने पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। साथ ही पत्नी के मायके वालों पर उसे सह देने का जिक्र किया है। जबकि बच्चों को मारने की वजह अपने से उन्हें दूर न रख पाने का कारण लिखा है।

मूल रूप से मिर्जापुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर के रहने वाले अमरीश कुमार की शादी करीब सात वर्ष पूर्व महमूदपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर की रहने वाली बंदना के साथ हुआ था। बंदना शादी के बाद एसएसवी में भर्ती हो गई थीं। दोनों से कंचन और अमरेंद्र दो बच्चे भी हुए।




Trending Videos

Wife having affair cant stay away from kids suicide note written on wall man kills children and then suicide

दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


नौतनवा से पहले बंदना की तैनाती एसएसबी के 53वीं बटालियन में पश्चिम बंगाल में थी। वहां से अभी पिछले साल ही उन्हें 66वीं बटालियन नौतनवा में स्थानांतरित किया गया था। नौतनवा आने के बाद वह परिवार के साथ पहले बाईपास पर कहीं रहती थीं, फिर कुछ माह बाद वहां से गांधी नगर वार्ड में आकर रहने लगीं। पति घर पर ही रहकर बच्चों की देखभाल किया करते थे।

 


Wife having affair cant stay away from kids suicide note written on wall man kills children and then suicide

जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बंदना के मुताबिक, पति से उनकी नहीं बनती थी। छोटी-छोटी बात पर भी झगड़ा हो जाया करता था। उन्होंने बताया कि कई बार परिवार से भी यह शिकायत की लेकिन परिवार के लोग लोकलाज के डर से रिश्ता निभाने के लिए समझाते रहे।

 


Wife having affair cant stay away from kids suicide note written on wall man kills children and then suicide

घटनास्थल पर जमा भीड़ और एसएसबी की टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बंदना और उसके परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

एसएसबी में तैनात महिला सफाईकर्मी के पति अमरीश ठाकुर और दोनों बच्चों की मौत हो जाने की सूचना पर दोपहर बाद दोनों पक्षों के परिवार नौतनवा थाने पर पहुंचे। यहां मृतक अमरीश ठाकुर के भाई अश्वनी कुमार शास्त्री निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर ने थाने में तहरीर देकर अपनी भाभी और उनके परिवार वालों पर भाई को आए दिन प्रताड़ित करने, कई बार समझौता होने के बाद भी कोई सुधार न होने और रविवार को साजिश के तहत भाई, भतीजा व भतीजी की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

 


Wife having affair cant stay away from kids suicide note written on wall man kills children and then suicide

घटनास्थल पर एसएसबी की टीम और पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अमरीश के भाई अश्वनी कुमार शास्त्री की तहरीर पर पत्नी बंदना, उसकी मां चंदा देवी, पिता रामअवतार राम, भाई नवीन कुमार, भाभी सुनीता, युवक सोनू गौतम व एक अज्ञात के विरुद्ध साजिश रचने और हत्या करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें