{“_id”:”699e53422331bcaed208ef71″,”slug”:”unnao-dispute-over-chatting-with-dubai-man-father-suffered-22-injuries-and-daughter-was-found-decapitated-2026-02-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पत्नी की ‘दुबई वाले’ से चैटिंग विवाद में दी जान, पिता की बॉडी पर 22 चोटें, बेटी का सिर धड़ से मिला अलग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Unnao News: पत्नी के किसी शख्स से व्हाट्सएप चैट करने और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर विकास गुप्ता ने अपनी बेटी वेदिका के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी समेत पांच ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है।
विकास गुप्ता और वेदिका की फाइल फोटो – फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी निवासी विकास गुप्ता (45) और उनकी बेटी वेदिका (13) के खुदकुशी करने के पीछे का कारण विकास का उनकी पत्नी का किसी शख्स से व्हाट्सएप चैट करने को लेकर होने वाला विवाद बताया गया। दोनों के शव सोमवार रात नौ बजे सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर मिले थे। विकास के छोटे भाई शिवम ने अपनी भाभी पर एक युवक के संपर्क में होने का आरोप लगाया।
Trending Videos
शिवम ने पुलिस को दी गई तहरीर में भाई के ससुराल वालों पर भाई और भतीजी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का भी आरोप लगाया। सोमवार रात करीब नौ बजे सहजनी रेलवे क्रॉसिंग से 100 मीटर पहले ट्रैक पर पिता-पुत्री के क्षत-विक्षत शव मिले थे। घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर लावारिस कार भी मिली थी। कार नंबर के आधार पर पुलिस परिजनों तक पहुंची। कोतवाली पहुंची पत्नी शैफाली ने पति विकास गुप्ता व बेटी वेदिका के रूप में दोनों की पहचान की।