उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से सफर करना अब यात्रियों के लिए महंगा हो गया है क्योंकि निगम ने एक से छह रुपये तक किराया बढ़ा दिया है। इससे अब लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, गोरखपुर और दिल्ली जाना महंगा हो जाएगा।किराये में बढ़ोत्तरी से आम लोगों के लिए महंगाई के इस दौर में और भार पड़ेगा 


Trending Videos



किराया बढ़ाने को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह टोल की दरें बढ़ने का असर है क्योंकि यह उन्हीं रूटों पर किराया बढ़ाया गया है जहां पर टोल पड़ते हैं और एक अप्रैल से टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि टोल की दरें बढ़ने के चलते लखनऊ से संचालित होने वाली कुछ रूटों की बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। किराये की नई दरें लागू भी हो गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *