dispute between two parties in Mainpuri firing

फाइल फोटो

विस्तार


मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव अंततपुर में शुक्रवार की शाम दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग हो गई। बीच-बचाव करने आई एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंच गई। 

पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। औंछा थाना इलाके के गांव अंतपुर निवासी रविंद्र कुमार का गांव के ही हरिश्चंद्र से करीब 20 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। 

शुक्रवार की शाम एक बार फिर दोनों पक्ष के बीच विवाद के बाद मारपीट होने लगी। हरिश्चंद्र पक्ष की ओर से फायरिंग की जाने लगी। गोलियां चलते ही अफरा तफरी मच गई। रविंद्र की विवाहित पुत्री जूली (26) जो कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। बीच बचाव करने लगी। 

इस दौरान गोली लगने से जूली की मौत हो गई। इसके अलावा गोली लगने से संदीप कुमार भी घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल गांव पहुंचा। तब तक आरोपी भाग गए। जूली को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *