आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी से पुलिस में मुठभेड़ हो गए। कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी किराएदार सुनील को ढेर कर दिया।  


Trending Videos




घटनास्थल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बच्ची के हत्यारे ने बमरौली कटारा इलाके में शरण ली हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने घेराबंदी कर ली। जैसे ही अपराधी ने पुलिस को देखा, उसने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसे गोली लगी और मौत हो गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *