Jalalabad Mini Dubai of Purvanchal Over 5,000 Villagers Working in Dubai Know Details in Hindi

जलालाबाद में इस तरह के कार्य का दिया जाता है प्रशिक्षण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर की ग्राम पंचायत जलालाबाद…इसे पूर्वांचल का मिनी दुबई या फिर गल्फ वाला गांव बोलिए। करीब 20 हजार की आबादी वाले जलालाबाद के लगभग हर घर से एक या दो व्यक्ति इस समय दुबई में काम कर रहा या फिर वहां से लौट चुका है। गांव में झोपड़ियों की जगह लोगों के पक्के मकान बन चुके हैं। 

Trending Videos

घरों में सिर्फ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। दो साल के अनुबंध पर दुबई की कंपनियां लोगों की भर्ती करती हैं। गांव के 5 हजार से अधिक लोग इस समय दुबई में बढ़ई, राजमिस्त्री, मजदूर, पुताई का काम कर रहे हैं। करीब 35-40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पाते हैं। 

दुबई में 20 साल तक कपड़ों की धुलाई का काम कर चुके राजेंद्र कन्नौजिया का जलालाबाद हाईवे किनारे पक्का मकान बना है। दोनों बेटे सुनील और अनिल पांच साल से दुबई में हैं। उनकी पत्नियां अपने-अपने मकान में रहती हैं। सुनील जेसीबी चलाते हैं। अनिल मजदूरी करते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें