डीजल और पेट्रोल की सप्लाई में 20 फीसदी की कटौती की गई, लेकिन शहर से देहात तक कई पंपों पर बिक्री प्रभावित रही है। आपदा का फायदा उठाते हुए कई पंप संचालकों ने सादा डीजल और पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी है। सादा पेट्रोल-डीजल न होने का बहाना बनाकर पंप कर्मचारी केवल प्रीमियम डीजल-पेट्रोल ही दे रहे हैं। शहर में कारगिल पेट्रोल पंप, साई की तकिया के पंपों को लेकर ऐसी शिकायतें की गईं, वहीं ग्वालियर रोड और बाह में दो पंपों पर डीजल लेने पहुंचे लोग बैरंग लौटे।


Trending Videos

बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात बोदला-सिकंदरा रोड के कारगिल पंप पर पेट्रोल न होने के कारण बैरिकेडिंग लगा दी गई और वाहनों का पंप पर प्रवेश रोक दिया गया। इसी तरह ग्वालियर रोड पर भी रात में पंपों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। पंप संचालकों के मुताबिक उनकी गाड़ियां रास्ते में थीं, जिस वजह से बिक्री नहीं हो पाई। सुबह से बिक्री चालू कर दी गई, लेकिन कारगिल पंप पर शाम को प्रीमियम पेट्रोल की ही बिक्री की गई। यहां सादा पेट्रोल नहीं दिया गया। जिले में प्रतिदिन प्रीमियम पेट्रोल की खपत 25 हजार किलो लीटर है, जबकि सादा पेट्रोल 1000 किलो लीटर बिकता है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *