{“_id”:”698c08b98c6464f0ea0eb99a”,”slug”:”fake-social-media-id-used-to-harass-minor-girl-police-launch-probe-in-agra-2026-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: प्यार के जाल में फंसाई लड़की, फिर कर डाली ऐसी हरकत; जीते जी मर गई वो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्यार में धोखे के हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। युवक ने लड़की को प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए।
छात्रा सांकेतिक फोटो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र की नाबालिग को क्षेत्र के युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। नाबालिग के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो पोस्ट कर दिए। परिवार से रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर बदनाम कर शादी नहीं होने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी को नगला पदमा के पास जाटव बस्ती में रहने वाले तरुण ने बातों में फंसाकर फोटो खींच लिए और उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उस पर उनकी दोनों बेटियों की फोटो लगा दीं। परिचितों को आईडी से जोड़ा और बेटी की तस्वीरें पोस्ट कर दीं। आरोपी उनसे रुपयों की मांग कर रहा है। धमकी दे रहा है कि जब वह रुपये मांगे तो उसे दिए जाएं, वरना वह बेटी को इतना बदनाम कर देगा कि उसकी कहीं शादी नहीं हो पाएगी। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।