उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक और बेकसूर पति मारा गया है। पत्नी ने खुद पति को खौफनाक मौत दी। इस दौरान उसके साथ प्रेमी भी था। पत्नी जिस युवक के इश्क में अंधी थी, वो कोई और नहीं बल्कि मारे गए बलराम का भांजा था। हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। खुद आरोपियों ने भी पुलिस के सामने हैरान करने वाले राज खोले हैं। 

दरअसल, शाहजहांपुर के पुवायां में हत्या का शिकार हुए गांव भटपुरा चंदू के बलराम तीन बार पहले भी घर छोड़कर भांजे आदेश के साथ जाने वाली पत्नी पूजा की साजिशों को समझ ही नहीं सके थे। पूजा ने बुधवार रात भी कत्ल से पहले बलराम को फिल्मों की तरह प्यार करते हुए हाथ बांधने के नाटक में शामिल कर लिया था। फिर कुछ देर बिस्तर पर साथ रहने के बाद आदेश को बुलाकर पूजा ने खुद हंसिए से बलराम का गला रेत दिया।




Trending Videos

Husband murdered in Shahjahanpur First they tied husband hands then slit his throat with a sickle

बलराम हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला


एक-दूसरे के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ

पूजा ने 28 जनवरी की रात बलराम (30) के कत्ल की पूरी घटना का पुलिस के सामने खुलासा किया। यह सब कुछ आसानी से भी नहीं हुआ। पुलिस ने पूजा और आदेश दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो दोनों ने एक-दूसरे की बात खोली।

 


Husband murdered in Shahjahanpur First they tied husband hands then slit his throat with a sickle

बलराम हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला


‘रात में किसी ने पति की हत्या कर दी है’

इससे पहले यह सामने आया था कि आदेश ने आकर बलराम का कत्ल किया। बृहस्पतिवार सुबह भाई राजू काम पर चलने के लिए बलराम को बुलाने गया था तो पत्नी पूजा देवी ने रोना शुरू कर दिया था और बताया था कि रात में किसी ने पति की हत्या कर दी है। 

 


Husband murdered in Shahjahanpur First they tied husband hands then slit his throat with a sickle

बलराम हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला


बलराम के भाई ने चार लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला था कि पूजा ने ही पति के भांजे हरदोई के थाना पिहानी के गांव सलेमपुर डर्रा निवासी आदेश के साथ मिलकर हत्या की है। राजू ने खुद को चश्मदीद बताते हुए भाभी पूजा, भांजे आदेश के बीच प्रेम संबंध बताते हुए चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


Husband murdered in Shahjahanpur First they tied husband hands then slit his throat with a sickle

बलराम हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन को पकड़ा

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने पूजा देवी, आदेश और आदेश के साथी सलेमपुर डर्रा के ही रामचंद्र को गांव भूड़ा मैनारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *