अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Mon, 19 Jan 2026 10:31 PM IST

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है। हालांकि, अपर्णा के भाई ने कहा कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया है।


UP: Dispute between Pratik and Aparna, nearing divorce.

अपर्णा यादव और प्रतीक लेंगे तलाक!
– फोटो : @iamprateekyadav insta/अमर उजाला



विस्तार


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार को पोस्ट कर पत्नी अपर्णा यादव (राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष) से जल्द तलाक लेने की बात लिखी गई। सोमवार को दिनभर में अपर्णा के फोटो और तीखी टिप्पणियों के साथ तीन स्टेटस भी लगाए गए। हालांकि, अपर्णा की तरफ से मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Trending Videos

प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav से सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे किए गए पहले पोस्ट में अपर्णा की फोटो लगाकर लिखा गया कि मैं जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। वह बस प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनना चाहती हैं। अभी मेरी मानसिक सेहत बहुत खराब है। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया। उधर, अपर्णा के इंस्टाग्राम अकाउंट से पूरे दिन में केवल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का वीडियो साझा किया गया।

ये भी पढ़ें –  एकेटीयू की ठगी की तरह यूपीएफसी के पार किए गए 64.82 करोड़, दोनों गिरोह के बीच कनेक्शन की आशंका



ये भी पढ़ें – टीईटी : संसद सत्र में ठोस निर्णय की उम्मीद, नहीं तो फिर आंदोलन, टीएफआई को आश्वासन दे चुके हैं शिक्षामंत्री

शाम को फिर लिखा पोस्ट

इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav पर सुबह पहला पोस्ट करने के साथ अपर्णा की फोटो और तीखी टिप्पणियों के साथ स्टेटस लगाया गया। यही स्टेटस दोपहर करीब 3 बजे दोबारा लगाया। वहीं, शाम करीब 7 बजे फिर एक स्टेटस लगाया गया, जिसमें अपर्णा की फोटो लगाकर उन्हें करीबी रिश्तों में खाई पैदा करने का जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, अपर्णा यादव के भाई का कहना है कि प्रतीक यादव का अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने ये पोस्ट साझा नहीं किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *