उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में बीएससी की छात्रा प्रियांशी रावत की हत्या को अंजाम देने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से हत्याकांड को अंजाम देने का कारण चौंकाने वाला बताया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा में शादी से इनकार करने पर बीएससी की छात्रा प्रियांशी रावत (19) की घर में घुसकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी आलोक रावत ने बताया कि प्रियांशी ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे वह नाराज था। 

Trending Videos

Lucknow girlfriend murder Alok was upset with his girlfriend for blocking his number in lucknow

मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक शुरू में प्रियांशी और आलोक के बीच फोन पर काफी बातचीत होती थी। यह सिलसिला काफी समय तक चला था। आरोपी प्रियांशी के घर भी आने लगा था। इस बीच प्रियांशी का दाखिला शहर में हो गया। वह मोहनलालगंज से कॉलेज आने-जाने लगी थी।

Lucknow girlfriend murder Alok was upset with his girlfriend for blocking his number in lucknow

मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर गुस्साए लोगों को समझाती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रियांशी ने आलोक का किया नंबर ब्लॉक

छानबीन में सामने आया है कि शक की वजह से आलोक पीछा भी करता था, जो प्रियांशी को नागवार गुजरा। छात्रा ने समझाया भी, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गईं। इससे नाराज होकर प्रियांशी ने आलोक का नंबर ब्लॉक कर दिया। 

Lucknow girlfriend murder Alok was upset with his girlfriend for blocking his number in lucknow

मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद विलाप करती मां व अन्य
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद वह अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करने लगा। पूछताछ में आलोक ने बताया कि उसे शक था कि प्रियांशी किसी और से फोन पर बात करती है। वह यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। साजिश के तहत हत्या के इरादे से आलोक प्रियांशी के घर में घुसा। 

Lucknow girlfriend murder Alok was upset with his girlfriend for blocking his number in lucknow

मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर गुस्साए लोगों को समझाती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसने करीब 200 मीटर दूर बुलेट खड़ी कर दी थी। उसे पता था कि बुलेट की आवाज सुनकर प्रियांशी दरवाजा बंद कर लेगी। आरोपी ने बताया कि उसने प्रियांशी को बहुत समझाने की कोशिश ही। उसका फोन नंबर ब्लॉक लिस्ट से हटाने के लिए कहा, लेकिन प्रियांशी नहीं मानी। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *