जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के सलीम अंसारी ने बताया कि बेटे सद्दाम अली ने 2017 में सविता भारती से प्रेम विवाह किया था। उसके तीन बच्चे हैं। वह पेंटिंग का काम करता था। शादी के बाद से सद्दाम अपने परिवार के साथ कछवां में कांशीराम आवास में किराये पर रहता था।
खून को पोंछ से कर दिया साफ
सद्दाम ने कुछ दिनों पहले चचेरे भाई अरबाज को अपने साथ काम करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि अरबाज अपने साथ एक अवैध पिस्टल लेकर आया था। रात में बहू और अरबाज ने बेटे के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने जमीन पर गिरे खून को कपड़े के पोंछ कर साफ कर दिया। इसके बाद करंट लगने का शोर मचाकर बेटे को अस्पताल ले गए।
पत्नी ने परिवार से भी रिश्ता कराया था खत्म
सलीम अंसारी ने बताया कि सद्दाम साधारण युवक था। नशा नहीं करता था। सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था। पत्नी की वजह से परिवार से रिश्ता खत्म कर दिया था। पहले हम सभी आते-जाते थे लेकिन उसकी पत्नी ने लड़-झगड़ कर रिश्ता खत्म करवा दिया। अरबाज सद्दाम की हत्या करने के लिए ही आया था।
अरबाज और सविता के बीच थे प्रेम संबंध
कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि अरबाज व सविता के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। अरबाज कांशीराम आवास में आता-जाता था। जब भी कहीं आना-जाना होता था तो सद्दाम, उसकी पत्नी सविता और आरोपी अरबाज एक साथ बाहर निकलते थे।




