यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंबल में लिपटे मिले युवती के शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी सनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सनी ने पहले आत्महत्या की कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद वह टूट गया। उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि सोनाली पर वो गलत काम करने का दबाव बनाता था। पिछले कुछ दिन से दूसरी युवती से प्रेम संबंध होने पर उसे रास्ते से भी हटाना चाहता था। विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस अब सनी के उन दो साथियों की तलाश कर रही है, जिनकी मदद से उसने हत्या करने के बाद शव को यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका था।

 




Trending Videos

Yamuna Expressway Murder: Lover Strangles Girlfriend Dumps Body in Blanket Arrested with AI Help

डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि सनी देह व्यापार रैकेट से जुड़ा हुआ है। उसके संबंध सोनाली से हो गए थे। वह शादी का वादा कर उसे अपने साथ ले गया। बाद में वो उसका उत्पीड़न करने लगा। उसके संबंध दूसरी युवती से हो गए। इस बात की जानकारी सोनाली को भी हो गई। वह विरोध करने लगी।

 


Yamuna Expressway Murder: Lover Strangles Girlfriend Dumps Body in Blanket Arrested with AI Help

काला टेप जिसे बांधी गई लाश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उसने सोनाली की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद किराये पर थार गाड़ी लेकर आया। वह शव को नदी में फेंकना चाहता था। इसलिए एक्सप्रेस-वे पर आया था। मगर नदी नहीं मिली। इस पर वो खंदाैली टोल से पहले ही टर्न लेकर रुका। कंबल में लिपटे शव को फेंकने के बाद भाग गया। उसे लग रहा था कि दिल्ली की युवती की पहचान आगरा पुलिस नहीं कर सकेगी। मगर एआई की मदद से पुलिस पहचान करने में सफल रही। आरोपी को भी पकड़ लिया। वह पंजाब भागने वाला था। उसने अपने साैतेले पिता प्रदीप और मां को भी घटना के बारे में बता दिया। 

 


Yamuna Expressway Murder: Lover Strangles Girlfriend Dumps Body in Blanket Arrested with AI Help

यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बहन बोली, गलत कामों के विरोध पर सनी ने सोनाली को मार डाला

यमुना एक्सप्रेस पर हत्या कर कंबल में लपेटकर फेंकी की गई महोबा की सोनाली के परिजन सोमवार को आगरा पहुंच गए। उन्होंने आरोनी सनी की सारी करतूत का खुलासा किया। वह सोनाली का काफी समय से उत्पीड़न कर रहा था। बहन ने बताया कि सनी की हरकतों की वजह से सोनाली परेशान आ गई थी। उसके गलत कामों को विरोध करती थी। सनी को लग रहा था कि अब वो उसकी हरकत के बारे में सबको बता देगी। इसलिए उसने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। हत्या दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को यहां फेंका था। 

 


Yamuna Expressway Murder: Lover Strangles Girlfriend Dumps Body in Blanket Arrested with AI Help

यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सोनाली की बहन भारती और जीजा संत कुमार ने बताया है कि सोनाली चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। उससे बड़ी बहन आरती और रोशनी हैं। सबसे छोटी भारती हैं। उन्होंने बताया कि चारों बहनों की शादी हो चुकी है। सोनाली की शादी करीब चार साल पहले हेवतपुरा (पनवाड़ी के पास) में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद सनी ने उससे संपर्क में किया। उस वक्त सनी पनवाड़ी में किराये पर रहकर स्वीपर का काम करता था।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *