यूपी के बदायूं के दातागंज इलाके के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता (55) और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (40) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। एसएसपी के मुताबिक, नौकरी से हटाए गए पूर्व ऑपरेटर अजय प्रताप सिंह ने गाड़ी से प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मौके से भागकर अजय मूसाझाग थाने पहुंचा, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में शासन ने भी स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सैजनी में यूपी के पहले कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की शुरुआत जनवरी 2024 में हुई थी। आरोपी अजय सैजनी गांव के प्रधान का चाचा है। उस पर अवैध वसूली के आरोप लगे। इस पर कंपनी से निकालने के बाद करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। 




Trending Videos

HPCL Chief Manager and Deputy Manager Murdered in Badaun Full Story of Double Murder

एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर मौजूद लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


अधिकारियों पर किया था जानलेवा हमला

इससे पहले भी वह बीती छह फरवरी को प्लांट में घुसकर दोनों अधिकारियों पर जानलेवा हमला कर चुका था। इस मामले में दोनों ओर से मामले दर्ज कराए गए थे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक इसी रंजिश में अजय ने बृहस्पतिवार को यह घटना की। 

 


HPCL Chief Manager and Deputy Manager Murdered in Badaun Full Story of Double Murder

मृतक हर्षित मिश्रा की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सुधीर गुप्ता मूलत: नोएडा के रहने वाले थे और इस वक्त बरेली की वृंदावन रेजीडेंसी कॉलोनी में रह रहे थे। पीलीभीत के पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी उप प्रबंधक हर्षित के साथ करीब दो बजे सुधीर अपने दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे, तभी अजय वहां पहुंचा और दोनों पर गोलियां चला दीं। 

 


HPCL Chief Manager and Deputy Manager Murdered in Badaun Full Story of Double Murder

एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दोनों अफसरों की मौके पर मौत

सुधीर के सीने के पास और सिर में दो गोलियां लगीं, जबकि हर्षित के एक गोली मारी गई। ये गोलियां 315 बोर की होने के कारण माना जा रहा है कि उसने घटना में दो तमंचों का इस्तेमाल किया। दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।


HPCL Chief Manager and Deputy Manager Murdered in Badaun Full Story of Double Murder

एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख पुकार के बीच हमलावर मौका पाकर गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। दोनों को सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि अभी असलहा नहीं मिला है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें