हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में सोमवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई होगी। पिछली तारीख पर कंगना के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा था।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना के खिलाफ वाद दायर किया था। कहा था कि कंगना ने 26 अगस्त 2024 को बयान में किसानों और महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी की। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद खारिज होने पर अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में रिवीजन दाखिल किया है।
