यूपी के महराजगंज के नौतनवां में हुई दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। एक युवक ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। दोनों बच्चों की हत्या के बाद सुसाइड नोट लिख युवक ने खुद भी जान दे दी।

यूपी के महराजगंज के नौतनवां में हुई दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। एक युवक ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। दोनों बच्चों की हत्या के बाद सुसाइड नोट लिख युवक ने खुद भी जान दे दी।

दरअसल, पति-पत्नी के बीच ‘वो’ की एंट्री ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। महिला के पति द्वारा सुसाइड नोट और वीडियो में जिस कथित प्रेमी सोनू गौतम के कारण पूरा परिवार खत्म होने की बात कही गई है। वह भी गाजीपुर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। 

Trending Videos

wife was having an affair young man committed suicide after kill two children in Maharajganj

maharajganj suicide and murder
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस की प्राथमिक जांच में अब तक जो बात सामने आई वह यह है कि सोनू गौतम भी गाजीपुर जिले में ही किसी दूसरे गांव का रहना वाला है। बंदना की उससे पढ़ाई के दौरान ही मुलाकात हुई थी। पुरानी पहचान होने के कारण उनकी दोस्ती समय के साथ प्रेम में बदल गई। 

wife was having an affair young man committed suicide after kill two children in Maharajganj

रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पति को दोनों के रिश्ते से एतराज होने पर कुछ दिनों तक बातचीत भी बंद रही लेकिन फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। पति द्वारा बनाए गए वीडियो के मुताबिक दोनों में आए दिन फोन और वीडियो कॉल पर लगातार बातचीत होती थी।

wife was having an affair young man committed suicide after kill two children in Maharajganj

मृतक अमरीश ठाकुर की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसबी में तैनात सफाई कर्मी बंदना के पति अमरीश ठाकुर और दोनों बच्चों का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर रात अमरीश के भाई अश्वनी कुमार शास्त्री को सुपुर्द कर दिया। रात में ही परिजन तीनों शव को लेकर गाजीपुर चले गए। सोमवार की सुबह शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। गाजीपुर में स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

wife was having an affair young man committed suicide after kill two children in Maharajganj

घटनास्थल की जांच-पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसबी की 66वीं वाहिनी के मुख्यालय में बतौर सफाईकर्मी तैनात बंदना निवासी मिर्जापुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर के पति अमरीश ठाकुर ने पारिवारिक कलह में रविवार की सुबह कस्बे के गांधी नगर वार्ड स्थित अपने किराए के कमरे में अपनी बेटी कंचन (4) और बेटे अमरेंद्र (3) की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के समय एसएसबी कर्मी बंदना ड्यूटी पर गई थीं। सूचना पर जब तक वह और पुलिस फोर्स पहुंची तब तक तीनों अपना दम तोड़ चुके थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *