फिरोजाबाद में पति-पत्नी के झगड़े के बीच उर्मिला की अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनको ससुराल में संपत्ति का हक दिलाने की लड़ाई भी कम नहीं रही। उर्मिला ने 10 अगस्त 2023 से लेकर 12 जून 2024 तक प्रशासन और शासन में 14 प्रार्थना पत्र दाखिल किए। वह बस अपने बच्चों के नाम पर ससुर से कुछ संपत्ति चाहती थी।

मगर राजस्व विभाग की भूमिका इसमें संतोषजनक नहीं रही। जब ससुर रामकिशन ने जिजौली की पैतृक संपत्ति को अपने बेटे विकास के नाम पर दानपत्र के जरिये कर दिया था, तो उसने प्रशासन से गुहार लगाई थी कि इस दानपत्र को निरस्त किया जाए, क्योंकि यह पैतृक संपत्ति का सही बंटवारा नहीं है।

 




Trending Videos

firozabad murder mother had asked for land for her children but instead received body of her innocent son

घर में फैला खून
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


जब सुनवाई नहीं हुई, तो वह 29 सितंबर 2023 को परिवार रजिस्टर की नकल निकलवाने के लिए प्रयासरत हुई और एक आईजीआरएस शिकायत दर्ज की, मगर उसे वह भी नहीं दी गई। बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने आईजीआरएस के निस्तारण में लिखा कि उर्मिला के पति राजेश ने उसे परिवार रजिस्टर की नकल देने से मना किया है। 

 


firozabad murder mother had asked for land for her children but instead received body of her innocent son

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी बाप
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इन तिथियों पर दिए प्रार्थना पत्र

10 अगस्त 2023 को डीएम

6 सितंबर 2023 को फिर डीएम

14 सितंबर 2023 को पीजी पोर्टल और डीएम को

8 नवंबर 2023 को डीएम को

20 दिसंबर 2023 को सीएम को

18 अप्रैल 2024 को दो प्रार्थना पत्र ऑनलाइन दिए

20 अप्रैल 2024 को एसएसपी को मारपीट के संबंध में

24 अप्रैल और 15 मई 2024 को सीएम हेल्पलाइन पर। इसके बाद 17 मई 2024 को डीएम

30 मई 2024 को सीएम हेल्पलाइन और 12 जून 2024 को सीएम को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया।


firozabad murder mother had asked for land for her children but instead received body of her innocent son

मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


अब सौरभ, पारस और विकास की तलाश 

प्राथमिकी में राजेश के अलावा उसके तीन भाई सौरभ, पारस और विकास भी नामजद हैं। पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी है।

 


firozabad murder mother had asked for land for her children but instead received body of her innocent son

मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गांव में हुआ अंतिम संस्कार

मयंक का अंतिम संस्कार उसके ननिहाल पक्ष व गांव के लोगों ने नगला मवासी, मटसैना में किया। इस दौरान उसके पिता के पक्ष से कोई भी परिजन अंतिम बार चेहरा तक देखने नहीं आया।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *