मुरादाबाद के कुंदरकी नगर में पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे तरावीह पढ़कर घर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य के देवर एवं टायर कारोबारी मो. अनीस (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें पीठ में तीन गोलियां मारी गई हैं। 

वारदात के बाद हत्या के आरोपी मो. फरमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद कहा कि उसने हत्या कर अपना बदला ले लिया है। उसने पिस्टल दिखाते हुए कहा कि उसने इससे तीन गोलियां मारी हैं। चुनाव की रंजिश में इसे अंजाम देने की बात की है।




Trending Videos

Businessman murdered near police station in Moradabad

कुंदरकी में अनीस की हत्या और हत्यारोपी
– फोटो : संवाद


कुंदरकी के ब्लॉक के पास रहने वाले मो.अनीस टायर कारोबारी हैं। इनकी पाकबड़ा में टायर की दुकान है। साथ ही मो. अनीस के चचेरे भाई हाजी रफी की पत्नी मेहजबी वार्ड नंबर 23 से जिला पंचायत सदस्य हैं।


Businessman murdered near police station in Moradabad

गोली मारने का आरोपी
– फोटो : संवाद


तरावीह की नमाज पढ़कर लौट रहे थे कारोबारी

मो. अनीस शुक्रवार की शाम ताज महल बिल्डिंग के पास मदरसे में तरावीह की नमाज पढ़ने को गए थे। शाम करीब सवा नौ बजे से लौट रहे थे। इसी दौरान घर के सामने हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं और कुछ ही मिनट वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। चार से पांच राउंड फायरिंग हुई। जिसमें कारोबारी के तीन गोलियां लगीं।


Businessman murdered near police station in Moradabad

अनीस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद


घर के सामने ही कारोबारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्राइम सीन को कवर किया और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर बिखरा खून और दो चप्पलों से साक्ष्य जुटाए हैं।


Businessman murdered near police station in Moradabad

अनीस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद


हत्या के कुछ घंटे बाद कातिल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

टायर कारोबारी अनीस की हत्या के चंद घंटों बाद ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक अपना नाम मो. फरमान बताया है। फरमान का कहना कि उसने ही अनीस की हत्या की। जिसके तीन चार गोलियां मारी हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *