Budaun News: बदायूं में पोस्टमॉर्टम हाउस पर सोमवार को सुबह दरोगा कुंवरपाल सिंह अचानक गिरकर बेहोश हो गए। कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि हार्ट अटैक से उनकी जान गई है।

दरोगा को सीपीआर देते सिपाही व अन्य लोग
– फोटो : संवाद
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”695b642ff0b5a71e59016562″,”slug”:”sub-inspector-died-of-heart-attack-at-the-post-mortem-house-in-budaun-2026-01-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बदायूं में पोस्टमॉर्टम हाउस पर हार्ट अटैक से दरोगा की मौत, सिपाही देते रहे सीपीआर, नहीं लौटी सांसें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दरोगा को सीपीआर देते सिपाही व अन्य लोग
– फोटो : संवाद
बदायूं के उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा कुंवरपाल सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सोमवार सुबह किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के सिलसिले में मोर्चरी पर पहुंचे थे। उसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। वहां मौजूद साथी सिपाहियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया, लेकिन उनकी सांसें नहीं लौट सकीं।
दरोगा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा की असयम मौत होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंच गए।