बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल (60 वर्ष) का शुक्रवार शाम करीब चार बजे सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के तुरंत बाद हृदयाघात से निधन हो गया। सर्किट हाउस में बैठक समाप्त होने के बाद सहभोज में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधि वहीं रुके थे। इसी दौरान प्रो. श्याम बिहारी लाल की तबीयत बिगड़ी। सहयोगी उन्हें मेडिसिटी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम  तोड़ दिया। 

विधायक की पत्नी मंजूलता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे फरीदपुर में स्टेशन रोड शमशान भूमि पर होगा। इससे पहले विधायक कार्यालय में अंतिम दर्शन होंगे। श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बरेली आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारियां कर ली हैं। 

बैठक में मौजूद सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि फरीदपुर विधायक सर्किट हाउस में लगाए गए पंडाल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ थे। भोजन से पहले सभी हल्के माहौल में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें उलझन महसूस हुई और अचानक सीने में तेज दर्द उठा। इस पर वह पंडाल से बाहर आ गए। ड्राइवर और गनर ने उन्हें फौरन गाड़ी में बैठाया और मेडिसिटी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही पल बाद उन्होंने अंतिम सांस ले ली। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें